शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर में एक 21 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका ने अपने ही घर में यह…

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर में एक 21 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका ने अपने ही घर में यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम चेतना पति विक्की चांदने (21)निवासी अरिहंत नगर है। परिजनों ने जब चेतना को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा, तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को प्राथमिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते नवविवाहिता द्वारा उठाए गए इस कठोर कदम के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और पति के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर ही आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें