सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

महिला की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच के लिए पालीवाल समाजजन सौपेगा ज्ञापन

पालीवाल ब्राह्मण समाज से जुडे पदाधिकारी आज पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौपेंगे। संतोष टपरावत ने बताया कि उनकी बहन अमिता पुरोहित की बीते माह संदिग्ध परिस्थितियों में…

पालीवाल ब्राह्मण समाज से जुडे पदाधिकारी आज पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौपेंगे। संतोष टपरावत ने बताया कि उनकी बहन अमिता पुरोहित की बीते माह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उन्होने इस मामले में अमिता के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। समाजजनों में इस मामले की जांच कर रही एमजी रोड पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष है, इसलिए वे पुलिस कमिश्नर से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौपेंगे। समाजजनों की मांग है कि इस मामले में एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच की जाएं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें