शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

महिला के खाते से हजारों रुपये उड़ाए

एमजी रोड थाना क्षेत्र में साइबर जालसाजों ने एक महिला के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी या लिंक साझा किए 37 हजार रुपए उड़ा लिए। ठगी की यह राशि…

एमजी रोड थाना क्षेत्र में साइबर जालसाजों ने एक महिला के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी या लिंक साझा किए 37 हजार रुपए उड़ा लिए। ठगी की यह राशि किसी अज्ञात खाते में ट्रांसफर कर दी गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात गत 3 नवंबर को श्रीकुंज अपार्टमेंट निवासी फरियादी मनोज तांतेड़ की पत्नी प्रतिभा के साथ हुई। जब प्रतिभा ने 15 नवंबर को एक्सिस बैंक के मोबाइल एैप पर अपना खाता चेक किया, तो 3 नवंबर को 37 हजार रुपए कटने की जानकारी सामने आई। बिना किसी लिंक या ओटीपी के खाते से रकम निकल जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 November 2026, पृष्ठ 9