सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पत्नी से विवाद के बाद व्यापारी ने गोदाम में खाया जहर, मौत

सेठी नगर स्थिति नमक गोदाम की घटना, शराब पीने को लेकर घर में हुआ था विवाद

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र के सेठी नगर में एक नमक व्यापारी द्वारा अपने ही गोदाम में जहर खाकर आत्महत्या करने की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक का दो दिन पूर्व घर में शराब पीने की बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कर्बला मैदान के पास रहने वाले सत्य प्रकाश पिता केशव सिंह (59) का दो दिन पहले घर में शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान पत्नी ने उनसे शराब की बोतल और मोबाइल फोन छीन लिया था। इसके बाद सत्य प्रकाश थाने पहुंचे थे, जहां पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें मोबाइल वापस दिलवाया गया। मोबाइल मिलने के बाद सत्य प्रकाश यह कहकर घर से निकले थे कि अब मैं वापस घर नहीं आऊंगा। इसके बाद वे सेठी नगर स्थित अपने नमक गोदाम पहुंचे और वहां जहर खा लिया। कल जब गोदाम के कर्मचारी काम पर पहुंचे, तो सत्य प्रकाश वहां मृत अवस्था में पड़े मिले। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें