शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

पत्नी की प्रताड़ना और जेल भिजवाने की धमकी से तंग पति ने की खुदकुशी

जांच के बाद आरोपी पत्नी पर केस दर्ज

खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम बिहाड़िया में एक युवक द्वारा जहरीली गोली खाकर आत्महत्या करने के मामले में खुड़ैल पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद मृतक की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच और परिजनों के बयानों में यह साफ हुआ है कि पत्नी की लगातार प्रताड़ना, आए दिन रुपयों की मांग और पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकियों से तंग आकर युवक भारी डिप्रेशन में आ गया था और इसी गृह क्लेश से परेशान होकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना ग्राम बिहाड़िया की है, जहाँ के निवासी 32 वर्षीय विजय पिता श्रवण यादव ने गत 27 मई को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुँचाया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रिया पिता रमाशंकर यादव, निवासी भागीरथपुरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि प्रिया आए दिन विजय से 10 से 20 हजार रुपये की मांग करती थी। जब विजय पैसे देने में असमर्थता जताता, तो वह उसे ताने मारती थी और पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। पत्नी की इस प्रताड़ना और रोज-रोज के गृह क्लेश के कारण विजय गहरे तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो गया था, जिसके चलते उसे रात में नींद तक नहीं आती थी और वह नींद की गोलियां खाने लगा था। आखिरकार प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। खुड़ैल पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें