शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

पत्नी को न भेजने की बात पर दामाद ने ससुर के सिर पर मारी लोहे की हथौड़ी

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद द्वारा अपने ही बुजुर्ग ससुर पर लोहे की हथौड़ी से हमला करने की घटना सामने आई है।…

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद द्वारा अपने ही बुजुर्ग ससुर पर लोहे की हथौड़ी से हमला करने की घटना सामने आई है। पत्नी को साथ न भेजने से नाराज आरोपी दामाद ने चौकीदारी कर रहे ससुर के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर सिर पर हथौड़ी मार दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मालवीय नगर निवासी 61 वर्षीय नारायण पिता मेकुलाल तिलवे ने एमआईजी थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वे अयोध्यापुरी कॉलोनी में चौकीदारी का काम करते हैं। बीती रात जब वे ड्याूटी पर तैनात थे, तभी सुबह करीब 4 बजे उनका दामाद राहुल कलमे निवासी छोटी खजरानी, नया बसेरा वहां पहुंचा। आरोपी राहुल आते ही ससुर से कहने लगा कि तुम मेरी पत्नी भारती को मेरे साथ क्यों नहीं भेजते हो और इसी बात को लेकर गालियां देने लगा। जब फरियादी नारायण ने गाली- गलौज करने से मना किया, तो आरोपी राहुल ने तैश में आकर अपने पास रखी लोहे की हथौड़ी निकाली और ससुर के सिर पर दे मारी। हमले में फरियादी के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें