शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

पत्नी को मायके भेजकर युवक ने की खुदकुशी

शहर के गुरुवा नगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। मृतक पेशे से प्लंबर था और अपने मामा के घर रहकर…

शहर के गुरुवा नगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। मृतक पेशे से प्लंबर था और अपने मामा के घर रहकर जीवन- यापन कर रहा था। युवक ने हाल ही में राऊ की रहने वाली एक युवती से लव मैरिज की थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक का नाम दुर्गेश गिरवाल पिता अशोक (22) निवासी गुरुवा नगर है। परिजनों ने बताया कि दुर्गेश पेशे से प्लंबर का काम करता था। उसने कुछ समय पूर्व ही राऊ की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। घटना से पूर्व दुर्गेश ने अपनी पत्नी से कहा था कि वह घर में शौचालय का निर्माण करवा ले, जिसके बाद उसे वापस बुला लेगा। पत्नी के जाने के बाद दुर्गेश ने घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक ने यह कदम किस वजह से उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें