शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

पत्नी पर पति ने किया प्राणघातक हमला

पति के अत्याचार से परेशान होकर मायके में रह रही थी, घर के बाहर आकर पति ने चाकू से किए वार

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में शराबी पति द्वारा अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। पति के अत्याचारों से तंग आकर मायके में रह रही थी। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, त्रषि पैलेस निवासी नेहा बैरागी ने द्वारकापुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति सावन बैरागी शराब और अन्य नशों का आदी है और लगातार मारपीट करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह पिछले 3-4 महीनों से अपने माता-पिता के घर रह रही थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी सावन नेहा के मायके के बाहर पहुंचा और उसके तथा माता-पिता के साथ अश्लील गालियां देने लगा। जब आसपास के लोग और परिजन उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी आरोपी सावन बैरागी ने अचानक जेब से चाकू निकाला और जान से मारने की नीयत से नेहा पर हमला कर दिया। आरोपी ने नेहा के पेट के निचले हिस्से, दाहिने कंधे और दाहिने हाथ की भुजा पर चाकू से 3-4 वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। द्वारकापुरी पुलिस ने आरोपी सावन बैरागी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें