देपालपुर क्षेत्र के निजी स्कूलों की अनियमितता को लेकर पत्रकार नीलेश चौहान ने समाचार प्रकाशित किए थे उन्हें समाचार प्रकाशित होने के बाद धमकियां मिली तो पत्रकार नीलेश चौहान ने देपालपुर थाना प्रभारी मीणा कर्नावट के समक्ष शिकायत दर्ज कराई और नामदर्ज शिकायत दर्ज कराई कि 27 सितम्बर की शाम को शिक्षक पत्रकार की दुकान पर पहुंचे और प्रकाशित खबरों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि उनके तथा रिश्तेदारों के कई स्कूल है अब आगे खबर प्रकाशित की तो ठीक नहीं होगा। इस दौरान जब बहस हुई तो शिक्षक ने जमकर धमकाया। इस दौरान नीलेश चौहान के परिजन भी वहां पहुंच गए थे। फिर भी शिक्षक धमकाते रहे और उसी के बाद मामला थाना तक पहुंचा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



