खुड़ैल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी व सोने-चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। फरियादी परिवार ताई के निधन पर राजस्थान गया हुआ था, जहाँ से लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी लालसिंह पिता ईश्वर सिंह राठौर, निवासी ओम साईं विहार, बड़ियाकीमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 अक्टूबर को ताई के निधन की खबर मिलने पर वे मकान में ताला लगाकर डूंगरपुर राजस्थान चले गए थे। 3 अक्टूबर की सुबह जब वे वापस लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर अलमारी में रखे आभूषण व नकदी गायब थे। खुड़ैल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास के संदेहियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



