सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

चैकिंग पॉइंट पर बैरिकेट तोड़ पुलिसकर्मी पर चढ़ाया पहिया

संयोगितागंज थाना क्षेत्र के पीसी सेठी अस्पताल के सामने एबी रोड पर तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग कर रहे स्कार्पियो सवार बदमाशों ने चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मी पर गाड़ी…

चैकिंग पॉइंट पर बैरिकेट तोड़ पुलिसकर्मी पर चढ़ाया पहिया

संयोगितागंज थाना क्षेत्र के पीसी सेठी अस्पताल के सामने एबी रोड पर तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग कर रहे स्कार्पियो सवार बदमाशों ने चेकिंग पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। आरोपियों ने तेज गति से वाहन चलाकर पहले स्टॉपर में जोरदार टक्कर मारी और फिर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की नीयत से ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास किया। गाड़ी का पहिया पैर पर चढ़ने से पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत पर संयोगितागंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले और सरकारी काम में बदमाशों ने रुकने के बजाय पकड़ा। इसके लिए टीम बाधा डालने सहित विभिन्न वाहन की रफ्तार और बढ़ा गठित की गई थी। गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस लाइन सदर बाजार निवासी लाल साहब पिता जानकीलाल जाटव ने संयोगितागंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी पुलिसकर्मी लाल साहब ने बताया कि वह एबी रोड स्थित पीसी सेठी अस्पताल के सामने चैकिंग पॉइंट पर ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान एक काले रंग की स्कार्पियो के चालक और उसके साथी ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज रफ्तार, लापरवाही और खतरनाक तरीके से चलाते हुए चेकिंग पॉइंट की ओर बढ़ाया। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को रोकने का इशारा करने पर बेखौफ स्कार्पियो सवार दी। आरोपियों ने चैकिंग पॉइंट पर लगे पुलिस स्टॉपर बैरिकेट को जोरदार टक्कर मारी और सरकारी काम में अड़ंगा डालते हुए जान से मारने की नीयत से फरियादी लाल साहब को टक्कर दे मारी। टक्कर मारने के बाद बदमाशों ने कार का पहिया पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ा दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आरोपी मौके से गाड़ी लेकर भाग निकले। संयोगितागंज थाना पुलिस ने फरियादी जवान की रिपोर्ट पर स्कार्पियो चालक अनुज मीणा निवासी ग्राम कोलारी, खातेगांव जिला देवास, हाल मुकाम पालदा इंदौर और उसके साथी शिवम निवासी बैरागढ़, भोपाल के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें