शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

व्यापार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी

मुनाफे का झांसा देकर हड़पे रुपये, 3 साल बाद आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में व्यापार में रकम निवेश कराने और उस पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शातिर आरोपी ने फरियादी को झांसे में लेकर उससे हजारों रुपये ऐंठ लिए और बाद में रकम का गबन कर लिया। घटना के करीब 3 साल बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच पूरी करते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, काउंटी वॉक कॉलोनी झालरिया रोड निवासी फरियादी अनल पिता कृपाकृष्ण ने थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के मुताबिक, यह वारदात 23 मई 2023 को हुई थी। आरोपी अजय शर्मा निवासी श्रीकृष्ण एवेन्यू फेस-03, लिंबोदी ने उनसे मुलाकात की और व्यापार में पैसे लगाने पर अच्छे रिटर्न का लालच दिया। आरोपी की बातों में आकर फरियादी ने उसे एक बड़ी रकम सौंप दी। रकम हासिल करने के बाद आरोपी अजय शर्मा ने न तो फरियादी को कोई मुनाफा दिया और न ही उनके मूल पैसे वापस लौटाए। आरोपी ने अपने निजी व अवैध लाभ के लिए पूरी राशि का गबन कर लिया। पीड़ित द्वारा लगातार चक्कर काटने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले, तो उन्होंने पुलिस की शरण ली।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें