मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

वृद्ध महिला से सोने की चेन छीनने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर। मनोरमा मोदी पति स्व. नरेन्द्र मोदी उम्र 78 साल निवासी 48 सुखदेव नगर मेन एयरपोर्ट रोड़ इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10.08.2026 के प्रातः करीबन 8 बजे…

इंदौर। मनोरमा मोदी पति स्व. नरेन्द्र मोदी उम्र 78 साल निवासी 48 सुखदेव नगर मेन एयरपोर्ट रोड़ इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10.08.2026 के प्रातः करीबन 8 बजे अपने घर से रोजमर्रा के कार्य हेतु पैदल जा रही थी तभी अंजनी नगर रोड़ पर पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन (जिसमें सोने का पेण्डल लगा था) झपट्टा मारकर छीन ली और फरार हो गए।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना एरोड्रम में अपराध क्रमांक 525/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। एरोड्रम थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह के द्वारा तत्काल टीम गठित कर टीम को रवाना किया। उक्त टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में पूर्व में चैन स्नैचिंग की घटना कारित करने वाले आरोपियों से पूछताछ की गई एवं शहर के करीबन 40 से 45 सीसीटीव्ही फुटेजों का अवलोकन किया गया तथा पुलिस तकनीकी के माध्यम एवं आसूचना संकलन का प्रयोग कर महज 24 घण्टे के अंदर स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले हिमांशु पिता कमलेश महिवाल उम्र 30 साल निवासी आदित्य नगर जिला शाजापुर म.प्र और पीयूष जैन पिता हेमन्त जैन उम्र 35 साल निवासी कालानी नगर एयरपोर्ट रोड जिला इंदौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 सोने की चेन, 1 सोने का पेण्डल व एक मोटरसायकल कुल कीमत करीबन 300000/- रुपए का मश्रका बरामद किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी एरोड्रम वेदेन्द्र सिंह कुशवाह, सुरेन्द्र सिंह मेहता, जोगेश लश्करी, पुष्पेन्द्र कुमार एवं विश्वेन्द्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें