शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

विवाद सुलझाने गए युवक पर चाकू से हमला

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में बिचौली मर्दाना स्थित तालाब के पास सड़क पर आपस में झगड़ रहे बदमाशों ने सलाह देने से नाराज होकर युवक पर चाकू से वार कर…

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में बिचौली मर्दाना स्थित तालाब के पास सड़क पर आपस में झगड़ रहे बदमाशों ने सलाह देने से नाराज होकर युवक पर चाकू से वार कर दिए। आरोपियों ने युवक के कंधों और पैरों पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित युवक की शिकायत पर कनाड़िया थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर किया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी अर्पित शर्मा पिता अमित शर्मा निवासी पूर्णिता कॉलोनी, बिचौली मर्दाना ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वे बिचौली मर्दाना ब्रिज स्थित तालाब के पास से गुजर रहे थे, तभी आरोपी विजय, रोहित और यशिका सड़क पर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। फरियादी अर्पित ने मानवीयता दिखाते हुए उनसे कहा कि तुम लोग रोड से नीचे होकर बात करो, नहीं तो कोई तेज रफ्तार वाहन तुम्हें टक्कर मार देगा। इतनी सी सलाह सुनते ही आरोपी रोहित और विजय अचानक भड़क गए। उन्होंने फरियादी से कहा कि 'तू अपना काम कर, तेरी इतनी हिम्मत कि तू हमें समझाएगा!' यह कहते हुए दोनों आरोपी फरियादी को गालियां देने लगे और अचानक चाकू निकालकर उनकी तरफ दौड़े। खतरा भांपकर फरियादी अर्पित जैसे ही जान बचाने के लिए अपनी कार में बैठने लगे, तभी आरोपी विजय ने चाकू से उनके कंधे पर दो-तीन वार कर दिए। इसी दौरान आरोपी रोहित ने भी अपने हाथ में लिए चाकू से फरियादी के पैरों पर कई वार कर दिए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें