इंदौर। बेटमा थाना क्षेत्र के ग्राम रणमल बिल्लौद में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। गांव के ही दबंगों ने एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके और बीच- बचाव करने आए उसके माता- पिता पर लाठी और लोहे के सरियों से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर बेटमा थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम रणमल बिल्लौद निवासी विनिता पति विजय सोलंकी ने बेटमा थाने में उपस्थित होकर केस दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि उसके परिवार का गांव के ही विजय सोलंकी, नीलेश सोलंकी, राजा सोलंकी और सुमित सभी निवासी रणमल बिल्लौद के साथ पुराना विवाद चला आ रहा है। घटना के दिन आरोपियों ने रंजिश के चलते रास्ते में पीड़िता को घेर लिया और अकारण गाली-गलौज करने लगे। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ लात- घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब पीड़िता के पिता कालू सिंह और मां बबीता उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी लोहे की रॉड और लाठियों से हमला बोल दिया। हमले में कालू सिंह के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि मां बबीता का चेहरा और हाथ लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए
सोना-चांदी के आज के भाव
फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है
मौके से फरार हो गए। बेटमा थाना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचाया है तथा आरोपी विजय, नीलेश, राजा और सुमित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



