विहिप के वरिष्ठ तन्नू शर्मा ने आरोप लगाया कि लोहावाला गेट गली नं. 4 चंदननगर क्षेत्र में शिवांग यादव उम्र 19 साल को पीटा गया। वह अपनी दोस्त को छोड़ने चंदननगर गया था। शर्मा ने कहा कि हैदरी दल के लोगों ने घेरकर भगवा लव ट्रेप का नाम देकर शिवांग यादव को पीटा। शिवांग ने इसकी जानकारी तन्नू शर्मा को दी थी। तन्नू शर्मा बजरंगी सेना लेकर थाना चंदननगर पहुंचे और तिलक करोले को सूचना दी। पुलिस के माध्यम से शिवांग यादव को मुक्त कराया। थाना पर तन्नू शर्मा के साथ ईश्वर प्रजापत, तेजसिंह राठौर, मुकेश लोधी मौजूद रहे। हातिम और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



