इंदौर। पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में देर रात पैदल जा रहे एक राहगीर से आईफोन-
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। पलासिया थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के अनुसार, मनोरमागंज क्षेत्र में रात के समय पैदल जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाश द्वारा मोबाइल झपटने की वारदात सामने आई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पलासिया थाना की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की बैकवर्ड और फॉरवर्ड ट्रैकिंग एमवाय अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में प्राथमिक की जानकारी सामने आई। सीसीटीवी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि संदिग्ध हुलिए का व्यक्ति बंगाली सर्विस रोड के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए तत्काल
की, जिससे संदिग्ध का हुलिया और मोटरसाइकिल उपचार के बाद पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद आयाज उर्फ कातिया निवासी सम्राट कॉलोनी, खजराना बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने मनोरमागंज क्षेत्र से आईफोन झपटने की बात कबूल कर ली, जिसे पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी आयाज उर्फ कातिया एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जिलाबदर भी रह चुका है। आरोपी ने शहर के अन्य क्षेत्रोें में भी बाइक से मोबाइल स्नेचिंग की वारदातें करना स्वीकार किया है। पलासिया पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



