शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

वाहन चोरी करने वाले चार धराए, दो नाबालिग भी पकड़ाए

दोनों आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल

तेजाजी नगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 11 वाहन पुलिस ने बरामद किए है। जिनकी कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार युवकों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ जारी है। तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि उमड़ीखेडा शराब दुकान के सामने सर्विस रोड पर संदिग्ध युवक दोपहिया वाहन के साथ खड़े है। पुलिस ने सूचना को गम्भीरता से लेते हुए युवकों की घेराबंदी कर दबिश दी। पूछताछ में प्रकाश तंवर, मुकेश उर्फ कालू मसानिया और दो नाबालिगों ने चोरी करना कबूल किया। आरोपी प्रकाश तंवर एवं मुकेश मसानिया के खिलाफ अन्य थानों में भी अपराधिक प्रकरण पाए गए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य जानकारियां जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। उनके खिलाफ पहले भी अलग-अलग पुलिस थानों में नकबजनी और चोरी से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने इस वारदात को किस तरह अंजाम दिया और चोरी के माल को कहां-कहां खपाने की योजना बनाई थी। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी और नकबजनी की वारदातों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल पुलिस ने बरामद जेवरों को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें