इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में यशवंत निवास रोड पर शनि मंदिर के पास स्थित एक वाइन शॉप को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे का अंदरूनी नकुचा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और गल्ले में रखी पूरी नकदी पार कर दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, न्यू द्वारकापुरी निवासी मनोज सिंह पिता शिवरतन सिंह कुशवाह ने तुकोगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि यशवंत निवास रोड पर शनि मंदिर के पास स्थित वाइन शॉप में चोरी की यह घटना हुई है। अज्ञात बदमाशों ने शातिर तरीके से दुकान के पिछले गेट का अंदर वाला नकुचा तोड़कर भीतर सेंध लगाई। दुकान के अंदर दाखिल होने के बाद चोरों ने काउंटर पर रखे गल्ले को तोड़ा और उसमें बिक्री के रखे गए कुल 1,43,480 रुपये नकद समेटकर मौके से फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब अगले दिन दुकान खोली गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



