शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

बाइक सवार अज्ञात बदमाश बोला..7 दिन में केस वापस लो, वरना जान से खत्म कर दूंगा

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक युवती को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाश द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने…

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक युवती को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाश द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाम लेकर युवती को 7 दिनों के भीतर अर्जुन पालीवाल के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस लेने की चेतावनी दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी भाभी विनती सोनी के साथ जुपिटर स्कूटी से एमआईजी स्थित पालीवाल चाट सेंटर आई थी। वहां से लौटते समय जैसे ही वे एलआईजी चौराहे के सिग्नल पर रुकीं, तभी पीछे से हेलमेट पहने एक अज्ञात मोटर साइकिल सवार आया। बदमाश ने युवती का नाम लेकर कहा कि अर्जुन पालीवाल के खिलाफ चल रहे सारे केस 7 दिनों के अंदर वापस ले लो, नहीं तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा, सीधे आकर जान से खत्म कर दूंगा। धमकी देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। एमआईजी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें