इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मूसाखेड़ी में तेज रफ्तार बाइक चालक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक 86 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर गंभीर चोट आने से बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा मूसाखेड़ी स्थित बैग फैक्ट्री के पास हनुमान मंदिर के सामने हुआ। साटम पार्क कॉलोनी निवासी शिवदयाल पिता सुक्कू यादव (86) सुबह मंदिर के पास से पैदल गुजर रहे थे। तभी बाइक एमीप-09 वीएल 8046 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण खून बहने लगा और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आजाद नगर पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



