शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

उधारी के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट, सीढ़ियों से धक्का देकर किया घायल

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में उधारी के रुपये वापस मांगने की बात पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल…

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में उधारी के रुपये वापस मांगने की बात पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल युवक के साथ गाली-गलौज की, बल्कि उसे धक्का देकर सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मारपीट की यह वारदात शांति नगर इलाके में हुई। पीड़ित अजय पिता संतोष, निवासी शांति नगर ने आजाद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि उसने आरोपी सोनू निवासी भीलट बाबा चौराहा मूसाखेड़ी को रुपये उधार दिए थे। जब अजय अपने बकाये रुपये मांगने के लिए आरोपी के मूसाखेड़ी स्थित घर पहुंचा, तो सोनू ने पैसे लौटाने से साफ इंकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। जब फरियादी ने गाली देने का विरोध किया, तो आरोपी उग्र हो गया और उसने अजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी ने उसे जानबूझकर सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें