बाणगंगा थाना इलाके में एम.आर.10 ब्रिज के पास वाइन शॉप पर युवक को डरा-धमकाकर क्रेडिट कार्ड व खाते से करीब 55 हजार रुपये ऐंठने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बाणगंगा पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने एक आरोपी और नाबालिग को हिरासत में लिया है, जबकि इनका एक साथी अभी फरार है। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने के चक्कर में शासकीय वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में चोट आई है। पुलिस के अनुसार, गत 29 अगस्त की रात स्कीम नंबर 136 निवासी फरियादी दुर्गेश गौर जब एम.आर.10 ब्रिज स्थित वाइन शॉप पर गया था, तब तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर बीयर पिलवाई थी। इसके बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल व पर्स छीनकर डरा-धमकाकर क्रेडिट कार्ड व खाते से 51,500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। फरियादी की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर शुभम
जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वारदात में शामिल गीतांशु उर्फ किट्टू और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपी गीतांशु को साथ लेकर फरार आरोपी दीपेश उर्फ कालू की तलाश में दबिश देने जा रही थी, तभी रास्ते में गीतांशु ने पुलिस के शासकीय वाहन का दरवाजा खोलकर छलांग लगा दी। अचानक कूदने के कारण आरोपी का बायां पैर टूट गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
बाइक और नकदी-दस्तावेज बरामद
मामले का खुलासा करते हुए एसीपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक, 8,500 रुपये नकदी तथा फरियादी दुर्गेश का पर्स, पैन कार्ड व आधार कार्ड बरामद कर लिया गया है।
पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर पुलिस फरार आरोपी दीपेश उर्फ कालू की पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सराहनीय कार्य के लिए तलाश में लगातार दबिश दे रही है। यातायात पुलिस आरक्षक सुमंत सिंह कछावा को पुरस्कृत किया।
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



