शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान स्कीम नंबर 51 स्थित लेशा मैरिज गार्डन की पार्किंग से दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है।

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम पंद्रहवीं बटालियन मार्ग से होते हुए गश्त व चेकिंग के सिलसिले में स्कीम नंबर 51 मेन रोड स्थित लेशा मैरिज गार्डन की पार्किंग के पास पहुंची थी। वहां पहले से खड़ी गतिविधि देखकर पुलिस टीम ने तुरंत निजी कंपनी की कैंटीन में काम करता एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर दो घेराबंदी कर दोनों युवकों को धर है और उस पर पूर्व से ही मल्हारगंज युवक बैठे दिखाई दिए, जो पुलिस वाहन को देखते ही घबराकर भागने की कोशिश करने लगे। संदेहास्पद दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम राहुल उर्फ यशु देसाई निवासी मल्हारगंज और अभिषेक उर्फ बाबा सोलंकी निवासी बाणगंगा बताया। जब मोटरसाइकिल की बारीकी से तलाशी ली गई, तो उसके टूल बॉक्स में छिपाकर रखा गया 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल देसाई व बाणगंगा थानों में मारपीट, तोड़फोड़ व आगजनी जैसे कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरा आरोपी अभिषेक सोलंकी मिठाई के डिब्बों पर लैमिनेशन का कार्य करता है। आरोपियों के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार तस्करों से इस बात की कड़ी पूछताछ कर रही है कि वे यह नशे की खेप कहां से लाए थे और शहर में किन-किन खरीदारों को इसकी सप्लाई करने वाले थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



