शासकीय रेलवे पुलिस इकाई इंदौर द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर में रेल रक्षा समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीआरपी थाना इंदौर अंतर्गत चौकी महू, फतेहाबाद तथा थाना उज्जैन अंतर्गत चौकी मक्सी एवं देवास क्षेत्र के कुल 60 रेल रक्षा समिति सदस्यों ने सहभागिता की। आगामी सिंहस्थ-2028 के दौरान रेल सुरक्षा एवं यात्री सुविधा में रेल रक्षा समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारी यशपालसिंह राजपूत, हेमंत चौहान, ज्योति शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



