शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

ट्रैकिंग पर निकले कजीन भाई-बहन की लोधिया कुण्ड में डूबने से मौत

सिमरोल थाना क्षेत्र के प्राकृतिक स्थल लोधिया कुण्ड में कल दोपहर गहरे पानी में डूबने से कजीन भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों इन्दौर से चार दोस्तों के साथ ट्रैकिंग…

सिमरोल थाना क्षेत्र के प्राकृतिक स्थल लोधिया कुण्ड में कल दोपहर गहरे पानी में डूबने से कजीन भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों इन्दौर से चार दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर निकले थे। इसी दौरान वे लोधिया कुण्ड तक पहुंच गए जहां पैर फिसलने से हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अजीतसिंह पिता भूपेन्द्र चौहान निवासी गौरीनगर और उनकी कजीन बहन अंजलि पिता देवीसिंह चौैहान निवासी वीणा नगर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों गहरे पानी में उतर गए थे जिसके कारण साथी उन्हें बचा नहीं पाए। घटना की जानकारी साथियों ने ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने आकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन जब उन्हें बाहर निकाला तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। सिमरोल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ लोगों का कहना है कि सभी लोग पानी में नहा रहे थे, वहीं कुछ कह रहे थे कि पैर फिसलने से हादसा हुआ है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें