शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

व्यापारी को चकमा देकर 15 टन चना चुराने वाला ट्रक मालिक साथी सहित गिरफ्तार

2 लाख के माल सहित आरोपी पुलिस गिरफ्त में

भंवरकुआं थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए व्यापारी से छल- कपट कर लाखों रुपये का माल पार करने वाले एक शातिर ट्रक मालिक और उसके साथियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने ट्रांसपोर्टेशन के लिए लोड कराए गए चने की जगह पत्थरों और पानी की बोतलें भरकर व्यापारी को चपत लगाई थी। भंवरकुआं पुलिस ने आधुनिक तकनीक और मुखबिरों की मदद से मुख्य आरोपी ट्रक मालिक, उसके साथी और चोरी का चना खरीदने वाले व्यापारी को धरदबोचा है। पुलिस ने उनके पास से करीब 2 लाख रुपये कीमत की डॉलर चने की 28 बोरियां और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी व्यापारी राजुल सारडा पिता गोपाल दास ने अपने व्यापार के सिलसिले में आरोपी समीर खान के ट्रक से 29 टन चना ट्रांसपोर्ट कराने के लिए बुक किया था। लेकिन नीयत खराब होने पर आरोपी ट्रक मालिक समीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई और 15 टन चना चोरी कर लिया। व्यापारी को भनक न लगे, इसके लिए बदमाशों ने चने की जगह वजन पूरा करने के लिए बोरियों में पत्थर और पानी की बोतलें भर दीं और माल लेकर रफूचक्कर हो गए। व्यापारी को जब धोखाधड़ी और चोरी का पता चला, तो उसने तुरंत भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संतोष दूधी ने एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने साइबर सेल और आधुनिक तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों के लोकेशन और नेटवर्क को खंगाला। मुस्तैद पुलिस ने त्वरित घेराबंदी करते हुए मुख्य आरोपी समीर खान पिता वाहिद खान, निवासी राघोगढ़, डबलचौकी, सह-आरोपी सतीश उर्फ सल्ला उर्फ आइडिया पिता रामबक्स, निवासी हीरापुर बांध, कांटाफोड़, जिला देवास तथा चोरी का माल खरीदने वाले खरीदार धर्मेंद्र राठौर पिता संतोष राठौर, निवासी अकबरपुर, थाना डबलचौकी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये का डॉलर चना जब्त कर लिया है और गिरोह के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड्स खंगालते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें