सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे मजदूर को कुचला, मौत

इंदौर। रोबोट चौराहे पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि…

ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे मजदूर को कुचला, मौत

इंदौर। रोबोट चौराहे पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गंभीर रूप से चोटिल मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर राहगिरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। खजराना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है। खजराना पुलिस के अनुसार,मूलरूप से ललितपुर निवासी सोनू पिता धन्नालाल (30) रोबोट चौराहे के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहकर मजदूरी का काम करता था। घटना के समय सोनू रोबोट चौराहे से पैदल गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। भीषण टक्कर के चलते सोनू सड़क पर गिर पड़ा और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही खजराना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें