अ.भा. सर्व समाज समरसता संगठन से जुडे लक्ष्मण खेडे के खिलाफ अस्पताल द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई तथा कार्रवाई भी हुई और खेडे को जेल भी जाना पड़ा। इस कार्रवाई के खिलाफ खेडे ने विधि प्रकोष्ठ के साथ सर्वसमाज समरसता संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मदद ली और राजेन्द्र नगर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच की मांग की। अस्पताल पर भी पुलिस के समक्ष आरोप लगाया और कहा कि वे पीडित परिवार की मदद करने 30 जून को पहुंचे थे और बातचीत के दौरान गरमा गर्मी में उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया, जबकि खेडे मरीज की मदद करने मौजूद थे। ज्यादा भुगतान और डिस्चार्ज नहीं करने पर विवाद की स्थिति बनी थी। पुलिस को फुटेज देखकर जांच कर पूरे मामले में कार्रवाई करना चाहिए। इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित क्योरवेल अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज द्वारा अस्पताल के कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने स्टाफ को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, लवकुश आवास विहार सुखलिया निवासी भूपेंद्र पिता पुरुषोत्तम परमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जंजीरवाला चौराहा स्थित क्योरवेल अस्पताल में कार्यरत हैं। आरोपी विक्रम उर्फ विक्का निवासी शिवाजी नगर, परदेशीपुरा अस्पताल में इलाज के लिए आया था। इलाज के दौरान अचानक आरोपी आक्रोशित हो गया और भूपेंद्र तथा अस्पताल के अन्य स्टाफ को गालियां देने लगा। जब कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उनके साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। तुकोगंज थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी विक्रम उर्फ विक्का के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



