सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पति की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगाया

नवविवाहिता की आत्महत्या में पति पर केस दर्ज

गांधी नगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मृतका अपने पति द्वारा लगातार की जा रही मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से बेहद तंग आ चुकी थी, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मर्ग जांच, मकान मालिक और आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर मृतका के परिजनों, मकान मालिक और पड़ोसियों के विस्तृत बयान दर्ज किए। जांच और गवाहों के कथनों में यह बात साफ तौर पर सामने आई कि आरोपी पति विक्की चांदने अपनी पत्नी चेताली को छोटी- छोटी बातों को लेकर आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। पति की इस सतत प्रताड़ना और उत्पीड़न से आहत होकर ही चेताली ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने जांच के तथ्यों के आधार पर आरोपी पति विक्की चांदने के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें