इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर महिलाओं के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। मकान के गेट की चाबी मांगने की बात पर तीन महिलाओं ने मिलकर एक महिला को घेर लिया और उसके साथ गाली- गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान जब आसपास की महिलाएं बचाव के लिए पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई और धक्का-मुक्की की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों महिला आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विजय नगर पुलिस के अनुसार, फरियादी जिनि बेबी पति शीबू बेबी (51)निवासी दक्ष पारिजात, स्कीम नंबर 54 ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सरिता उनके मकान के गेट की चाबी लेकर अंदर चली गई थी। जब जिनि बेबी सरिता के पीछे-पीछे अंदर गईं और उनसे अपने गेट की चाबी वापस मांगी, तो सरिता ने साफ इंकार कर दिया और बहस करने लगी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और सरिता के साथ उसकी साथी खुशी और शांताबाई भी वहां आ गईं। तीनों महिलाओं ने फरियादी जिनि बेबी को घेर लिया और गालियां देना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो आरोपी सरिता ने आवेश में आकर उनके चेहरे पर जोर से एक थप्पड़ मार दिया और जबरन चाबी फेंक दी। शारीरिक हमले और मौके पर हुई चिल्ला-चोट की आवाज सुनकर आसपास रहने वाली नाजिया मंसूरी, निधि पंकज और हीना पांचाल तुरंत बीच-बचाव करने पहुंचीं। हालांकि, आरोपियों ने विवाद शांत करने के बजाय बचाव में आई महिलाओं के साथ भी जमकर धक्का-मुक्की की। घटना के बाद पीड़िता विजय नगर थाने पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने फरियादी जिनि बेबी की रिपोर्ट पर आरोपी सरिता, खुशी और शांताबाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आई है। जिस लैब में गंभीर अपराधों के साक्ष्यों और सबूतों की वैज्ञानिक जांच की जाती है, उसी के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश अंदर दाखिल हो गए। शातिर चोर लैब के रसायन कक्ष में रखे दो महंगे लैपटॉप समेटकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना 3 सितंबर की शाम 6 बजे से 7 सितंबर की सुबह 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। लैब खुलने पर जब कर्मचारियों ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा, तो उनके होश उड़ गए। मामले में फरियादी इंद्रपाल सिंह ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरियादी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सरकारी लैब के मेन गेट का ताला चटकाया और सीधे रसायन कक्ष में प्रवेश किया। वहां रखा एक पुराना सरकारी लैपटॉप तथा फरियादी का पर्सनल लैपटॉप, बैग, चार्जर और माउस गायब था। चोरी गए दोनों लैपटॉप की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। अति-सुरक्षित मानी जाने वाली फोरेंसिक लैब में सेंधमारी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। किशनगंज थाना पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब प्रयोगशाला परिसर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की आवाजाही का सुराग लगाकर आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



