जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजोरी पुलिस ने देर रात लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में जाकिर हुसैन व मोहम्मद आजम निवासी कोटचरवाल और मोहम्मद मुश्ताक निवासी उधन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ और जांच में सामने आया है कि वे पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों को लॉजिस्टिक सहायता, सुरक्षित आवाजाही और जमीनी स्तर पर मदद उपलब्ध करवाते थे। आरोपियों ने आतंकियों के लिए गाइड की भूमिका निभाई और उनके समूहों को पीर पंजाल क्षेत्र से कश्मीर घाटी की ओर ले जाने में मदद की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



