पलासिया चौराहा पर यातायात थाना प्रभारी राधा यादव ने हेलमेट के लिए जागरूकता अभियान चलाया। उन्होने जो लोग हेलमेट पहनकर निकले थे उन्हें रोका और उनसे कहा कि जो लोग हेलमेट पहनकर नहीं निकले है उन्हें जागरूक करे, उन्हें बताया कि आप हेलमेट पहनकर क्यों निकले। जिसके बाद लोगों ने अपने विचार साझा किए। थाना प्रभारी की यह पहल चर्चा में हुई है। दरअसल कई बार कुछ बातें लोग पुलिस से ज्यादा अच्छे से आपस में समझ सकते है, इसी के चलते यह पहल की गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



