सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

308 पहियों वाले ट्रक पर लदी ये भारी-भरकम मशीन?

उत्तर प्रदेश के नेशनल हाईवे 19 पर उस वक्त सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई जब नेशनल हाईवे से होकर गुजर रहा एक विशालकाय ट्रक चंदौली पहुंचा। उड़ीसा से…

308 पहियों वाले ट्रक पर लदी ये भारी-भरकम मशीन?

उत्तर प्रदेश के नेशनल हाईवे 19 पर उस वक्त सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई जब नेशनल हाईवे से होकर गुजर रहा एक विशालकाय ट्रक चंदौली पहुंचा। उड़ीसा से चलकर लखीमपुर जा रहे इस विशालकाय ट्रक और उस पर रखी गई भारी-भरकम मशीन को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। भीड़ कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों को लगाना पड़ा। 308 पहिए के इस विशालकाय ट्रक पर रखी हुई यह मशीन बेल्जियम से मंगाई गई है जो उड़ीसा तक समुद्र मार्ग से आई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें