सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

ई-रिक्शा उड़ा ले गए चोर

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर में अज्ञात बदमाश बीती रात घर के बाहर खड़ी एक ई-रिक्शा चुराकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी…

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर में अज्ञात बदमाश बीती रात घर के बाहर खड़ी एक ई-रिक्शा चुराकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रजापत नगर द्वारकापुरी निवासी फरियादी राहुल पिता मोहनलाल जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अरिहंत नगर क्षेत्र में अपना ई-रिक्शा खड़ा करके गए थे। देर रात अज्ञात चोर मौका पाकर ई-रिक्शा पार कर ले गए। सुबह जब राहुल मौके पर पहुंचे तो वाहन नदारद था। गांधी नगर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास की कॉलोनियों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें