सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

निर्माणाधीन मकान को चोरों ने बनाया निशाना 60 हजार का सामान ले उड़े

क्षिप्रा थाना क्षेत्र की डॉल्फिन सिटी कॉलोनी में चोरी का मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक निर्माणाधीन मकान में सेंधमारी कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ…

क्षिप्रा थाना क्षेत्र की डॉल्फिन सिटी कॉलोनी में चोरी का मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक निर्माणाधीन मकान में सेंधमारी कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिप्रा पुलिस के अनुसार, वारदात बजरंग पालिया स्थित डॉल्फिन सिटी कॉलोनी की है। फरियादी ज्योति पति महेंद्र सिंह चंद्रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके निर्माणाधीन मकान में काम चल रहा था। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोर घर में घुसे और वहां रखा मॉड्यूलर किचन का कीमती सामान, पानी की मोटर और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला फर्नीचर समेटकर रफूचक्कर हो गए। चोरी गए कुल सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें