सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पटाखा मार्केट में चोरों का धावा, दुकान का ताला तोड़कर 25 बॉक्स पटाखे चुरा ले गए बदमाश

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र के नौमील ग्राम दतोदा स्थित पटाखा मार्केट में चोरों ने एक दुकान को अपना निशाना बनाया। अज्ञात बदमाश दुकान का शटर तोड़कर भीतर घुसे और हजारों…

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र के नौमील ग्राम दतोदा स्थित पटाखा मार्केट में चोरों ने एक दुकान को अपना निशाना बनाया। अज्ञात बदमाश दुकान का शटर तोड़कर भीतर घुसे और हजारों कीमत के पटाखों के 25 बॉक्स चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी जितेश पिता लक्ष्मणदास बालचंदानी, निवासी साधु वासवानी नगर, जूनी इंदौर की नौमील ग्राम दतोदा स्थित पटाखा मार्केट में ‘शिवसाई एजेंसी' के नाम से दुकान नंबर 10 है। बीती 6 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने इस दुकान को सूना पाकर शटर का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे पटाखों के 25 बड़े बॉक्स समेटकर ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सिमरोल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9