सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

किराना दुकान के ताले चटकाकर घुसे चोर

इंदौर। सांवेर थाना क्षेत्र के अजनोद रोड पर स्थित एक किराना दुकान में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर हजारों रुपये मूल्य के सामान और नकदी पर हाथ साफ…

इंदौर। सांवेर थाना क्षेत्र के अजनोद रोड पर स्थित एक किराना दुकान में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर हजारों रुपये मूल्य के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शातिर चोर दुकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए और सिगरेट-बीड़ी के कीमती कार्टन सहित गल्ले में रखी नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। व्यापारी की शिकायत पर सांवेर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, केशरीपुरा निवासी फरियादी विशाल पिता तेजकरण रैना ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि अजनोद रोड पर उनकी विशाल ट्रेडर्स नाम से किराना दुकान संचालित होती है। देर रात अज्ञात बदमाशों ने दुकान को निशाना बनाते हुए मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। दुकान में घुसे चोरों ने वहां रखे बीड़ी और सिगरेट के कई कार्टन समेट लिए, साथ ही गल्ले में रखे 7 हजार रुपये नकद भी बटोर लिए। व्यापारी के अनुसार चोर कुल मिलाकर करीब 45 हजार रुपये का सामान और नकदी चुराकर ले गए हैं। सुबह जब दुकान के ताले टूटे मिले, तब वारदात का खुलासा हुआ। सांवेर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों व संदेहियों की मदद से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें