सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

चोरों का धावा, ताला तोड़कर लैपटॉप, स्कूटी और नकदी ले उड़े

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। शातिर चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया…

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। शातिर चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा महंगा लेनोवो कंपनी का लैपटॉप, सुजुकी कंपनी की स्कूटी और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरियादी कौशल पिता राजेंद्र कुमार पांडेय निवासी वैभव नगर एक्सटेंशन ने थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उनके मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुस गए। घर में घुसकर चोरों ने कमरों और अलमारी की तलाशी ली और वहां रखे लेनोवो कंपनी के लैपटॉप सहित सुजुकी कंपनी की स्कूटी क्रमांक एमपी 09 डीझेड 9727 तथा अलमारी में रखी नकदी राशि चुरा ली। चोरी गए सामान और वाहन को लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जब पीड़ित अपने घर पहुंचे, तो टूटा हुआ ताला और बिखरा सामान देखकर उन्हें चोरी का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कनाड़िया थाना पुलिस ने फरियादी कौशल पांडेय की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी और नकबजनी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें