सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

चोर सिगरेट भी नहीं छोड़ रहे हैं

ताला तोड़ा और हजारों का माल कर दिया साफ

यशवंत रोड चौराहा के समीप छोटी गली से निहालपुरा जाने वाले मार्ग पर शाम के अखबार जहां बेचे जाते हैं उसके पास जुबेर एवरफ्रोश की दुकान थी। दुकानदार जाकीर अब्बासी और मोहम्मद जुबेर अब्बासी ने कल ही हजारों की सिगरेट खरीदी थी और दुकान में सिगरेट के अलावा गुटखा-पाउच भी थे। चोर की निगाह इस दुकान पर थी और कल रात दुकान पर लगा एक ताला तोड़ा गया और अन्दर से सिगरेट, गुटखा-पाउच 15 हजार से अधिक के ले गए, वहीं अखबार बेचकर कल जो 1 हजार रु. की चिल्लर इकट्ठा की गई थी और उसे गल्ले में रखा गया था वह भी चोरों ने उड़ा दी और गल्ला बाहर रोड पर फेंककर सामान लेकर चोर चले गए। चोरों ने सिगरेट और पाउच पर भी हाथ साफ किए वे भी नहीं छोड़े। एक रुपये और दो रुपये की चिल्लर थी उसे भी नहीं छोड़ा। यह क्षेत्र सराफा थाना में लगता है। लोगों को अंदेशा है कि पाउडर पीने वालों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, दो दिन पहले डॉक्टर हाऊस नार्थ राज मोहल्ला में भी आठ दुकानों के ताले चटकाए गए थे उसमें भी पाउडरबाजों का नाम आया था। लोगों का यह भी कहना है कि सराफा थाना और पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के अलावा छत्रीबाग और मल्हारगंज में ही सबसे ज्यादा पाउडरबाज है, जो खर्चे के लिए छोटी चोरियों को अंजाम देते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें