सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

चोरी की बाइक बेचने निकला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 5 मोटरसाइकिलें बरामद

कनाड़िया और खजराना में हुई चोरियों का भी

चोरी की बाइक बेचने निकला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, 5 मोटरसाइकिलें बरामद

दबिश दी। पुलिस को अपनी ओर आते देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी की होंडा शाइन बाइक क्रमांक MP09 XS 6809 के कागजात मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। कड़ाई से जांच करने पर उक्त वाहन हीरानगर थाने में दर्ज चोरी के प्रकरण में वांछित निकला। थाने लाकर की गई गहन पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिल पंडित उर्फ बच्चा (19), निवासी नाका माता मंदिर के पास, मालवा मिल बताया। पूछताछ में आरोपी ने हीरानगर क्षेत्र से दो अन्य गाड़ियों के अलावा कनाड़िया और खजराना थाना क्षेत्रों से भी एक-एक दोपहिया वाहन चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन होंडा शाइन, एक हीरो डीलक्स सहित कुल 5 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। हीरानगर पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस अब आरोपी से शहर के अन्य इलाकों में हुई वाहन चोरी की वारदातों और उसके संभावित सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है, जिससे और भी गाड़ियां बरामद होने की संभावना है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें