सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बंद ऑफिस को निशाना बनाने वाला चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज 3 से 4 लाख रुपये का माल बरामद दूसरे साथी की तलाश जारी

चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए एक शातिर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए…

बंद ऑफिस को निशाना बनाने वाला चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज 3 से 4 लाख रुपये का माल बरामद दूसरे साथी की तलाश जारी

चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए एक शातिर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया 3 से 4 लाख रुपये का सामान बरामद कर लिया है। वहीं वारदात में शामिल उसका दूसरा साथी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। तुकोगंज पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में स्थित एक दफ्तर बीते कुछ समय से बंद पड़ा हुआ था। दफ्तर को सुनसान देखकर बदमाशों ने वहां चोरी की योजना बनाई। आरोपी मौका पाकर ऑफिस में घुसे और वहां लगे एयर कंडीशनर के कंप्रेसर सहित अन्य महंगे व कीमती पार्ट्स उखाड़कर रफूचक्कर हो गए। दफ्तर के संचालक को जब वारदात का पता चला, तो उन्होंने 9 सितंबर को तुकोगंज थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को जांच पड़ताल शुरू की। जांच टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से विश्लेषण किया। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां कैद मिलने के बाद पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की घेराबंदी शुरू की। पड़ताल में सामने आया कि चोरी की इस वारदात में दो शातिर आरोपी शामिल थे।

सफलता हासिल करते हुए पुलिस टीम ने एक आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए एसी के कंप्रेसर और अन्य कीमती पार्ट्स बरामद कर लिए हैं, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है। तुकोगंज पुलिस पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी सुराग मिल सके। वहीं घटना में शामिल दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें