शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

चोरी की शंका में दो युवकों स्पीड ब्रेकर पर मछली तेज रफ्तार बस को बांधकर बेरहमी से पीटा गेट से गिरकर यात्री की मौत

रेलवे ट्रैक का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

केसरबाग रेलवे ब्रिज के पास दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों के हाथ-पैर बांधकर रेलवे ट्रैक के पास उनके साथ जमकर मारपीट करते दिखाई देरहेहैं।

पीड़ित युवक नशे के आदी बताए जा रहे हैं, जो चोरी की नीयत से किसी मकान में घुसे थे। घर में मौजूद महिला के शोर मचाने पर भागते समय क्षेत्रवासियों ने उन्हें दबोच लिया और रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर बंधक बनाकर पीटा। अन्नपूर्णा थाना पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच और आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के उमरीखेड़ा में बस चालक की गफलत और लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार में स्पीड ब्रेकर पार कराने से बस में सवार एक यात्री उछलकर सीधे सड़क पर जा गिरा, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना गत 23 जुलाई की दोपहर उमरीखेड़ा में सर्विस रोड स्थित सन मारियो पब्लिक स्कूल के सामने हुई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अनिल पटेल के रूप में हुई है। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने बस क्रमांक एमपी-09 डीयू-0528 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी चालक उमरीखेड़ा सर्विस रोड पर बस को अत्यधिक गति और लापरवाही से चला रहा था। जैसे ही रास्ते में स्पीड ब्रेकर आया, उसने गति धीमी करने के बजाय बस को स्पीड ब्रेकर से कूदा दिया। अचानक लगे जोरदार झटके के कारण बस में बैठे अनिल पटेल संतुलन खो बैठे और सीधे गेट से बाहर सड़क पर गिर गए। सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें अस्पताल भिजवाया गया था, जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें