सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

धार में वराह मार्च को लेकर तनाव

बिना अनुमति रैली निकालने पर अड़े हिंदू नेता आशीष बसु सहित कई सनातन प्रहरी हिरासत में, शहर छावनी में तब्दील

धार में वराह मार्च को लेकर तनाव

प्रतिनिधि-नितिन राठौर)। मध्य प्रदेश के धार शहर में वराह मार्च वाहन रैली निकालने को लेकर भारी तनाव की स्थिति बन गई। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से रैली की अनुमति निरस्त किए जाने के बावजूद, कार्यक्रम आयोजित करने पर अड़े सनातन प्रहरी संगठन और बड़े हिंदूवादी नेता आशीष बसु सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों और हिंदू नेताओं को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया है, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे धार नगर को भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सनातन प्रहरी संगठन ने आज दोपहर धार के पीजी कॉलेज से विजय मंदिर तक एक विशाल वाहन रैली निकालने का एलान किया था, हालांकि शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रशासन नेइस रैली की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और शहर में लगे इसके स्वागत होर्डिंग्स भी हटवा दिए थे, इसके बावजूद संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्प्रेंस कर हर हाल में मार्च निकालने की घोषणा की थी, आज सुबह से ही पुलिस की सख्त घेराबंदी नगर में दिख रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों और विजय मंदिर मार्ग पर कड़ी बैरिकेडिंग कर दी गई है। मार्च की शुरुआत होने से पहले ही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य नेताओं को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेना शुरू कर दिया, जिससे रैली की कोशिशों को नाकाम किया जा सके। फिलहाल शहर में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें