शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

टेम्पो स्टैंड के पास घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

हीरानगर थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। राहगिरों और पुलिस की मदद से…

हीरानगर थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। राहगिरों और पुलिस की मदद से युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सोनू पिता दलजीत भाटिया (28) के रूप में हुई है। बीते दिन हीरानगर क्षेत्र स्थित टेम्पो स्टैंड के पास सोनू अत्यंत गंभीर और घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। सूचना मिलते ही हीरानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे एमवाय अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान स्थिति बिगड़ने से युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर पर चोट के निशान कैसे आए और वह किन परिस्थितियों में घायल होकर टेम्पो स्टैंड तक पहुंचा, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। हीरानगर थाना पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि पूरी घटना का सही घटनाक्रम स्पष्ट हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें