शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

टेलीग्राम पर ‘टास्क पूरा करने’ का झांसा देकर 27 हजार रुपए की ठगी

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में टेलीग्राम ऐप के जरिए पार्ट टाइम जॉब और टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक से हजारों रुपये की साइबर…

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में टेलीग्राम ऐप के जरिए पार्ट टाइम जॉब और टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक से हजारों रुपये की साइबर ठगी की गई है। पीड़ित को कमीशन बढ़ाने का लालच देकर किस्तों में कुल 27 हजार रुपये जमा करवा लिए गए। फरियादी की शिकायत पर चंदन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आम वाला रोड चंदन नगर निवासी अतहर हुसैन पिता तालिब हुसैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि 25 जून की सुबह करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर टेलीग्राम ऐप के जरिए एक एसएमएस लिंक आई थी। मैसेज में लिखा था कि दिए गए टास्क पूरे करने पर अच्छा प्रॉफिट मिलेगा। झांसे में आकर अतहर ने टेलीग्राम पर आई लिंक को ओपन किया और शुरुआती टास्क के लिए 1,000 रुपये जमा किए। इसके बाद आरोपी की ओर से बार-बार मैसेज आने लगे कि पैसे लगाने पर कमीशन बढ़ रहा है। अधिक मुनाफे के लालच में फरियादी ने दूसरी व तीसरी बार में 10-10 हजार रुपये, फिर 1-1 हजार रुपये करके तीन बार और अंत में 3,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इस तरह साइबर ठगों ने पीड़ित से कुल 27,000 रुपये ऐंठ लिए। जब ना तो प्रॉफिट मिला और ना ही मूल रकम वापस हुई, तब ठगी का अहसास हुआ।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें