शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवारमहिला की मौत, पति गंभीर।

अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा देशी मदिरा के साथ आरोपी धराया

मानपुर एबी रोड स्थित अजनार नदी की पुलिया के पास तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति सड़क पर गिर पड़े। हादसे में महिला का सिर डिवाइडर से टकराने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि पति का गंभीर हालत में महू के अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, मानपुर थाना क्षेत्र में कंटेनर आरजे-32 जीसी-6077 का चालक अपने वाहन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान उसने ग्राम कालीकिराय निवासी रंगलाल की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत होते ही रंगलाल और पीछे बैठी उनकी पत्नी सांतूबाई सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सांतूबाई का सिर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गया। दोनों घायलों को तत्काल गेटवेल अस्पताल महू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सांतूबाई ने दम तोड़ दिया वहीं रंगलाल का इलाज जारी है। घटना के बाद चश्मदीद बबलू की रिपोर्ट पर मानपुर थाना पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी प्लेन मदिरा जब्त की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, द्वारकापुरी थाना पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री और तस्करी किए जाने की सटीक सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिग्विजय मल्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी और संदेही गणेश उर्फ कालू पिता मनोज कदम निवासी दिग्विजय मल्टी को धरदबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 63 बल्क लीटर अवैध सफेद प्लेन देशी मदिरा बरामद की गई, जिसकी कुल बाजारू कीमत लगभग 35 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अवैध शराब को तुरंत जब्त करते हुए आरोपी गणेश उर्फ कालू के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी को अदालत में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें