सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

टर्न लेते समय बिगड़ा महाराष्ट्र से आ रही बस का संतुलन करीब 10 सवारियां घायल

अलसुबह लिम्बोदी गेट के समीप असंतुलित बस सड़क किनारे जा घुसी। बताया जा रहा है कि पलक झपकते ही हादसा हो गया। बस मोड़ पर टर्न ले रही थी तभी…

अलसुबह लिम्बोदी गेट के समीप असंतुलित बस सड़क किनारे जा घुसी। बताया जा रहा है कि पलक झपकते ही हादसा हो गया। बस मोड़ पर टर्न ले रही थी तभी असंतुलित हुई। हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही तेजाजी नगर और भंवरकुआ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाया। तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकराम ने बताया कि बस महाराष्ट्र से इन्दौर आ रही थी। बस सवारियों से भरी हुई थी। करीब 10 लोग इसमें घायल हुए है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पुलिस घायलों की जानकारी जुटा रही है।

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें