शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

टापरी में घुसी अनियंत्रित कार ने दंपति को कुचला

हादस के बाद मची चीख-पुकार

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत महालक्ष्मी नगर में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक बेकाबू कार सड़क किनारे बनी टापरी की चद्दर की दीवार को तोड़ती हुई सीधे भीतर जा घुसी। इस भीषण हादसे में टापरी के अंदर मौजूद पति-पत्नी कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगिरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पहुँची लसूड़िया पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और कार को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह हादसा महालक्ष्मी नगर में एमआर-03 पर कल दोपहर घटित हुआ।

झोपड़पट्टी निवासी 35 वर्षीय फरियादी सुनील पिता मान सिंह राठौर की शिकायत पर पुलिस ने कार क्रमांक एमपी-09 जेडएच-3495 के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पीड़ित सुनील ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह और उनकी पत्नी ललिता टापरी में मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर उनकी टापरी की चद्दर तोड़ते हुए अंदर घुस आई। हादसे में सुनील के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी ललिता के सीने और पसलियों में गहरी चोट आई है। घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल पहुँचाया, जहाँ दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें