शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस का ‘ऑपरेशन सेफ जोन’ होटल-रिसॉर्ट में सघन चेकिंग, पुलिस की कड़ी निगरानी

आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट इंदौर के जोन-02 में ‘ऑपरेशन सेफ जोन’ के तहत…

आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट इंदौर के जोन-02 में ‘ऑपरेशन सेफ जोन’ के तहत विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए पुलिस द्वारा होटल, ढाबों, रिसॉर्ट्स और संवेदनशील इलाकों में लगातार सघन जांच की जा रही है।

अभियान के तहत जोन-02 के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट और सार्वजनिक स्थानों पर दबिश देकर ठहरने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से जांच कर रही हैं। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले चौराहों हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। स्थानों, प्रमुख और शहर के जोन-02 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति व कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें